सिद्धार्थनगर में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद, 2 पर FIR:महिला और बेटों को पीटा, लाठी-डंडे चलने का आरोप

सिद्धार्थनगर में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद, 2 पर FIR:महिला और बेटों को पीटा, लाठी-डंडे चलने का आरोप

सिद्धार्थनगर के सवाड़ाड गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक महिला और उनके बेटों से मारपीट हुई है। यह घटना खेसरहा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता दर्शन देवी ने बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे पड़ोस की मिसलावती कूड़ा फेंक रही थीं। दर्शन देवी ने इसका विरोध किया, तो मिसलावती और उनकी बेटी पूनम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने दर्शन देवी को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए दर्शन देवी के बेटों रेणु और अंकित के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। दर्शन देवी की शिकायत पर पुलिस ने 24 अक्टूबर को मिसलावती और पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *