केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि शहरों की योजना बनाते समय शुरुआत से ही शहरी परिवहन को उसमें शामिल किया जाना चाहिए। मनोहर लाल ने परिवहन बुनियादी ढांचे को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बताया। यहां दो दिवसीय ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026’ के सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा बिजली मंत्री ने कहा कि भारत की शहरी परिवहन प्रणालियों को एकीकरण, समावेशिता आदि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘पहले बेहतर परिवहन को विकास का परिणाम माना जाता था, लेकिन आज यह विकास का आधार बन गया है।’

