रायगढ़ में 5.29 लाख का कबाड़ लोड ट्रक जब्त:पुलिस को 17.650 टन स्क्रैप के दस्तावेज नहीं दिखा सका ड्राइवर, गिरफ्तार

रायगढ़ में 5.29 लाख का कबाड़ लोड ट्रक जब्त:पुलिस को 17.650 टन स्क्रैप के दस्तावेज नहीं दिखा सका ड्राइवर, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध कबाड़ से भरा 12 चक्का ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 17.650 टन कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत 5 लाख 29 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम रमेश यादव (45), निवासी रसूलपुर, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। कबाड़ के दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक ट्रक की जांच में बड़ी मात्रा में कबाड़ मिला। पुलिस ने चालक से कबाड़ के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह पहले टालमटोल करता रहा। बाद में वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित 17.650 टन कबाड़ जब्त कर लिया। जब्त कबाड़ की कीमत 5 लाख 29 हजार 500 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उद्योगों में खपाने की आशंका बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा क्षेत्र के उद्योगों में अवैध कबाड़ खपाने का काम लंबे समय से चल रहा है। इससे पहले भी कबाड़ से लदे ट्रक पकड़े जा चुके हैं। अवैध कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध कबाड़ के परिवहन, चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कबाड़ कारोबार से जुड़े सभी लोगों को वैध दस्तावेजों के साथ ही परिवहन और व्यापार करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *