जालौन में PET के लिए 12 केंद्र तैयार:9984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जीआईसी में बना कंट्रोल रूम, CCTV से होगी निगरानी

जालौन में PET के लिए 12 केंद्र तैयार:9984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जीआईसी में बना कंट्रोल रूम, CCTV से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में करीब 9,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:15 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। जिले में बनाए गए 12 केंद्रों में से 10 उरई और दो जालौन नगर में हैं। परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जीआईसी के कंट्रोल रूम से होगी निगरानी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचे डीएम-एसपी जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दूसरे क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने में परेशानी न हो। इसके लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की सही जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर प्रतिबंध, जांच के निर्देश डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अनियमितता न हो। अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों और ठहरने की व्यवस्था दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और ठहरने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *