गाजियाबाद में 28 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा:सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, एक्यूआई आज घटा

गाजियाबाद में 28 अक्टूबर से फिर मौसम बदलेगा:सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, एक्यूआई आज घटा

गाजियाबाद में दीपावली से पहले ही प्रदूषण में आज कुछ राहत मिली है। एनसीआर के जिलों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। हाालंकि आज यूपी में एक्यूआई रेड जोन में नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में ग्रेप-1 लागू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। नगर निगम ने शहर की सड़कों और पौधों पर छिड़काव शुरू करा दिया है। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI ग्रेप 1 में लागू होने के नियम पूरे जिले में निर्माण और तोड़फोड़ की जगह पर एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी है। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला या लकड़ी जलाने पर सख्त रोक रहेगी। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई की जाएगी। यह जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। कहीं भी खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से बनने वाली सड़कों पर भी रोक रहती है, तारकोल गर्म होने से अधिक प्रदूषण फैलता है। धूप खिलने पर मौसम साफ गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा आज 7 किमी प्रति घंटा से बह रही है। पिछले 4 दिनों में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन में भी मौसम साफ रहेगा। रात का तापमान गिरने से मौसम सर्द होने लगा है। रात के 2 बजे के बाद तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय धूप खिलने पर तापमान बढ़ रहा है। 28 अक्टूबर से फिर बारिश मौसम में बदलाव के बीच 28 अक्टूबर से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। जहां 2 दिन एनसीआर और आसपास के जिलों में बारिश रहेगी। गाजियाबाद और आसपास के जिलों में एक नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जहां रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। अब रात लंबी होने लगी हैं, सुबह धूप खिलने पर ही तापमान बढ़ रहा है, दिन के 3 बजे के बाद फिर तापमान में गिरावट आ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *