दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर से मायके जाने के लिए निकली थी। मृतका रामदुलारी देवी(77) नवादा के बहिरो मोहल्ला वार्ड नंबर-45 की रहने वाली थी। घटना आरा स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन की है। मृतका के बेटे टेंटू पासवान ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी देवी पटना जिला के बिहटा गांव अपने मायके जा रही थी। उनको पैसेंजर गाड़ी में बिठाकर मैं वापस घर लौट आया। ट्रेन आरा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग हादसे की सूचना पर माले नेता दिलराज प्रीतम उर्फ गुड्डू सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रेल विभाग से मिलने वाले 8 लाख रुपए मुआवजे को तत्काल पीड़ित परिवार को देने की मांग की। मृतका को चार पुत्र नंद किशोर पासवान, टंटू पासवान, मंटू पासवान, कमल किशोर पासवान और तीन पुत्री दुर्गावती देवी, श्रीदेवी, रीना देवी है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर से मायके जाने के लिए निकली थी। मृतका रामदुलारी देवी(77) नवादा के बहिरो मोहल्ला वार्ड नंबर-45 की रहने वाली थी। घटना आरा स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन की है। मृतका के बेटे टेंटू पासवान ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी देवी पटना जिला के बिहटा गांव अपने मायके जा रही थी। उनको पैसेंजर गाड़ी में बिठाकर मैं वापस घर लौट आया। ट्रेन आरा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया। वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग हादसे की सूचना पर माले नेता दिलराज प्रीतम उर्फ गुड्डू सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रेल विभाग से मिलने वाले 8 लाख रुपए मुआवजे को तत्काल पीड़ित परिवार को देने की मांग की। मृतका को चार पुत्र नंद किशोर पासवान, टंटू पासवान, मंटू पासवान, कमल किशोर पासवान और तीन पुत्री दुर्गावती देवी, श्रीदेवी, रीना देवी है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

