ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:रेवाड़ी-नारनौल पर देर रात हुआ हादसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:रेवाड़ी-नारनौल पर देर रात हुआ हादसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

रेवाड़ी-नारनौल मार्ग हाईवे पर कुंड चौकी के समीप शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अहरोद निवासी 36 वर्षीय जितेंद्र उर्फ टींकू के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक को मौके पर पकड़ लिया गया है। वहीं गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव अहरोद निवासी जितेंद्र उर्फ टींकू एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक को एम्स जाना था, लेकिन रास्ता भटकने के बाद वह कुंड चौकी के पास पहुंच गया। यहां आगे निकल आने का अहसास होने पर वह ट्रक मोड़ने लगा। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी। हाईवे पर एक घंटे तक रहा जाम हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। लोगों का यह भी आरोप था कि हादसे के बाद शुरुआत में पुलिस ने चालक को मौके से जाने दिया। इससे गुस्साए लोगों ने रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गजराज भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस की ओर से चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जितेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। परिवार में उसकी सात साल की बेटी और करीब पांच साल का बेटा है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। इटावा का चालक, नीमराना निवासी ट्रक मालिक हादसे के बाद ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। वह उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि ट्रक का मालिक नीमराना निवासी है। सूचना मिलने पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गजराज ने पुलिस टीम के साथ स्थिति संभाली और यातायात बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *