एसआर इंटरनेशनल यूपी में नंबर-1, देश में पाया चौथा स्थान:ग्रैंड जूरी इंडिया स्कूल रैंकिंग में मिला एकेडमिक इनोवेशन लीडरशिप अवॉर्ड, बरेली का मान बढ़ाया

एसआर इंटरनेशनल यूपी में नंबर-1, देश में पाया चौथा स्थान:ग्रैंड जूरी इंडिया स्कूल रैंकिंग में मिला एकेडमिक इनोवेशन लीडरशिप अवॉर्ड, बरेली का मान बढ़ाया

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं तराशने वाले शहर के प्रतिष्ठित एसआर इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर बरेली का नाम रोशन किया है। एजुकेशनवर्ल्ड (EducationWorld) की ओर से जारी ग्रैंड जूरी इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27 में स्कूल ने देश भर में चौथा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ स्कूल को ‘एकेडमिक इनोवेशन लीडरशिप अवॉर्ड’ श्रेणी में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह रैंकिंग आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचार और समग्र विकास के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों के आधार पर दी गई है। आधुनिक शिक्षण और सर्वांगीण विकास को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
एजुकेशनवर्ल्ड भारत में स्कूली शिक्षा के मूल्यांकन और रैंकिंग के लिए जाना जाता है। एसआर इंटरनेशनल स्कूल केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को संस्कृति, संस्कार और तार्किक सोच से जोड़ने पर काम करता है। स्कूल के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मकता और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बच्चों को तैयार करने की प्रतिबद्धता पर मुहर लगाई है। अवॉर्ड से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी: प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल ने कहा कि सम्मान मिलना हमेशा सुखद होता है, लेकिन यह हमारे ऊपर पहले से बेहतर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का असली उद्देश्य केवल पुरस्कार पाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य देना है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान, शिक्षकों और समस्त टीम को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल की वास्तविक पूंजी उसके शिक्षक होते हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से ही कोई संस्थान उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचता है। पुरस्कार भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देते हैं: प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबंधन एक साझा विजन के साथ मेहनत करते हैं, तभी ऐसे परिणाम सामने आते हैं। यह सम्मान बच्चों और शिक्षकों को आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। चेयरमैन डॉ. अरविंद गोयल के मार्गदर्शन से मिली नई ऊंचाई
चेयरमैन एवं समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल के प्रबंधन और शिक्षकों के समर्पण के दम पर मिली इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय शिक्षा जगत में बरेली की साख को और मजबूत किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *