पीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा:बस और रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों का दौरा किया, व्यवस्थाएं देखीं

पीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा:बस और रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों का दौरा किया, व्यवस्थाएं देखीं

रायबरेली में 25 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार रात 10 बजे जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जिले के प्रमुख स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर डीएम और एसपी ने परीक्षार्थियों के आने-जाने की व्यवस्था, यातायात और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम, एआरटीओ उमेश कटियार और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *