कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 4 पंचायत समितियों में 162 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा लाडपुरा में 86.33% मतदान हुआ। वहीं सुल्तानपुर में 76 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं वोटिंग के बाद ही सरपंच और वार्ड पंचों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई। इनके परिणाम देर रात तक आएंगे। लाडपुरा पंचायत समिति में गिरधरपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए। इससे पहले सरपंच पद के लिए शुक्रवार को केवल दो नॉमिनेशन आए थे। एक ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भूरी बाई को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किया। भूरी बाई के साथ सभी वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

