फर्रुखाबाद में पीईटी परीक्षा और शरद पूर्णिमा स्नान के चलते रविवार सुबह 6 से रात 8 बजे तक रूट में बदलाव रहेगा। भारी वाहन जिले की सीमाओं पर रोके जाएंगे। कन्नौज से फतेहगढ़ के माल वाहन (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, लोडर) गुरसहायगंज से छिबरामऊ मोड़े जाएंगे। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहन मैनपुरी के बेवर की ओर डायवर्ट होंगे। मैनपुरी के बेवर से फतेहगढ़ के वाहन जिले की सीमा पर रुकेंगे। एटा से फतेहगढ़ वाहन बिराहिमपुर (अलीगंज कोतवाली) में रोके जाएंगे। शाहजहांपुर और बरेली के वाहन अल्लाहगंज व हुल्लापुर (शाहजहांपुर) में रुकेंगे। जरियांपुर से ढाई घाट होकर शमशाबाद के वाहन जरियांपुर में, हरदोई से फतेहगढ़ के वाहन रूपापुर (सवायजपुर थाना) में रोके जाएंगे।

