तिरहुत MLC चुनाव- स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे पहरा:27 अक्टूबर को होगी काउंटिंग; तीन लेयर में जवान तैनात, 32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

तिरहुत MLC चुनाव- स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे पहरा:27 अक्टूबर को होगी काउंटिंग; तीन लेयर में जवान तैनात, 32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों का भाग्य एमआईटी के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद है। 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से पहले मतपेटिकाओं की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में बिहार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। 46 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 32 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा एमआईटी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। 23 अक्टूबर को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ था। इसके बाद सभी मतपेटिकाओं को एमआईटी परिसर में बनाए गए वज्रगृह में जमा करा दिया गया। अब मतगणना तक इनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट है। तीन स्तरों में सुरक्षा, अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। अंदरूनी घेरे में बीसैप के जवान, बीच के घेरे में सैप के जवान और बाहरी घेरे में डीएपी के जवान तैनात हैं। सुरक्षा में लगे कर्मियों की अलग-अलग तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों के अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सुबह और शाम दो बार जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर मॉनिटर लगाए गए हैं। इनमें स्ट्रॉन्ग रूम की लाइव फुटेज देखी जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरे परिसर की निगरानी लगातार की जा रही है। डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा डीएम कुमार गौरव ने बताया कि एमआईटी परिसर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम और 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि मतगणना के दिन की सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया जा रहा है। उस दिन की व्यवस्था, जरूरी बदलाव और तैनाती की योजना की समीक्षा की जा रही है, ताकि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। प्रत्याशियों के समर्थक भी रख रहे नजर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर प्रत्याशियों से जुड़े समर्थक भी मौजूद हैं। वे सीसीटीवी के जरिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। समर्थकों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है और वे लगातार यहां की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा और राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम के बीच मुकाबला है। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह और जन सुराज के श्यामनंदन यादव समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद है। अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों का भाग्य एमआईटी के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद है। 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से पहले मतपेटिकाओं की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में बिहार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। 46 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 32 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा एमआईटी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। 23 अक्टूबर को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ था। इसके बाद सभी मतपेटिकाओं को एमआईटी परिसर में बनाए गए वज्रगृह में जमा करा दिया गया। अब मतगणना तक इनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट है। तीन स्तरों में सुरक्षा, अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। अंदरूनी घेरे में बीसैप के जवान, बीच के घेरे में सैप के जवान और बाहरी घेरे में डीएपी के जवान तैनात हैं। सुरक्षा में लगे कर्मियों की अलग-अलग तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों के अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सुबह और शाम दो बार जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर मॉनिटर लगाए गए हैं। इनमें स्ट्रॉन्ग रूम की लाइव फुटेज देखी जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरे परिसर की निगरानी लगातार की जा रही है। डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा डीएम कुमार गौरव ने बताया कि एमआईटी परिसर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम और 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि मतगणना के दिन की सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया जा रहा है। उस दिन की व्यवस्था, जरूरी बदलाव और तैनाती की योजना की समीक्षा की जा रही है, ताकि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। प्रत्याशियों के समर्थक भी रख रहे नजर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर प्रत्याशियों से जुड़े समर्थक भी मौजूद हैं। वे सीसीटीवी के जरिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। समर्थकों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है और वे लगातार यहां की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा और राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम के बीच मुकाबला है। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह और जन सुराज के श्यामनंदन यादव समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद है। अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *