आत्मदाह करने वाले दिनेश का शव रखकर प्रदर्शन:परिजनों ने जिम्मेदारों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की, आश्वासन के बाद 2 घंटे में माने

आत्मदाह करने वाले दिनेश का शव रखकर प्रदर्शन:परिजनों ने जिम्मेदारों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की, आश्वासन के बाद 2 घंटे में माने

जौनपुर के लाइनबाजार क्षेत्र के लौकरी परियावा गांव में शनिवार की शाम 5 बजे जैसे ही दिनेश कुमार मौर्य का शव बीएचयू ट्रामा सेंटर से एम्बुलेंस से आया।उसके बाद परिजनों ने शव को घर के पास रखकर 2 घण्टे तक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 2 घण्टे बाद करीब 7 बजे परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए मृतक दिनेश के परिजनों ने कहा जब तक पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी,घटना के लिए जिम्मेदार राजस्व कर्मी,धमकी देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही,जमीन का फिर से नापी,मुख्यमंत्री सहायता कोष से अनुदान,मुख्यमंत्री आवास, विधवा पेंशन व बच्चो के पढ़ाई की व्यवस्था आदि की मांग करते हुए लाश का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा परिजनों की मांग पर थानाप्रभारी विनीत राय ने सारी जानकारी सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस को दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी व नायब तहसीलदार सदर मौके पर पहुंच गए।उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाले मदद,सोमवार को जमीन की नापी,आवास तथा अन्य कार्यवाही करने की बात मान ली। इसके बावजूद परिजन डीएम को मौके पर बुलवाने की मांग पर करने लगे। सीओ सिटी के समझाने पर दो घण्टे बाद परिजन लाश के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस लिया। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *