ब्रेस्ट कैंसर एवं PMOS जागरूकता संगोष्ठी:छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

ब्रेस्ट कैंसर एवं PMOS जागरूकता संगोष्ठी:छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (जेओजीएस) की ओर से सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्रेस्ट कैंसर और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं और महिलाओं को इन स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उचित उपचार की जानकारी दी गई। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा समय पर चिकित्सकीय जांच के महत्व से अवगत कराना रहा। डॉक्टर अंबर खान ने पीसीओएस के लक्षणों, संभावित कारणों और उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *