जमीनी विवाद पर बुजुर्ग सहित 5 लोगों पर हमला:मारपीट का वीडियो वायरल, 15 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; 4 पर केस दर्ज

जमीनी विवाद पर बुजुर्ग सहित 5 लोगों पर हमला:मारपीट का वीडियो वायरल, 15 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; 4 पर केस दर्ज

ललितपुर के लक्ष्मणपुर गांव में जमीनी विवाद पर शनिवार सुबह 8 बजे दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें 70 साल के हरदयाल सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट की घटना का वीडियो शनिवार शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । हरदयाल अपने परिवार के साथ घर पर थे, तभी पड़ोसी ग्यासी अपने 15 से ज्यादा परिजनों के साथ लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर आए। उन्होंने हरदयाल पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटे दयाराम (25), दयाराम (32), बहू कंचन (30) और गुड़िया (18) को भी पीटा गया। ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया घायल पांचों को महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हरदयाल और रामरतन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल कंचन ने बताया कि शुक्रवार शाम ग्यासी के परिजनों ने भैंस चुराने की कोशिश की थी, जिसका गुड़िया ने विरोध किया। तब ग्यासी ने गुड़िया के सिर पर लाठी मारी थी, जिसकी शिकायत कोतवाली में हुई थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *