खगड़िया में हाइवे पर 5 फीट धंसी सड़क:पसराहा से महेशखूंट तक कई किमी लंबा जाम; 200 मीटर दूर दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा

खगड़िया में हाइवे पर 5 फीट धंसी सड़क:पसराहा से महेशखूंट तक कई किमी लंबा जाम; 200 मीटर दूर दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में पसराहा ढाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (NH-31) पर सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क जर्जर होने और एक ही लेन से वाहनों का परिचालन होने के कारण शनिवार सुबह पसराहा से महेशखूंट तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें हजारों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच फीट नीचे धंसी सड़क, एक लेन से चल रहे वाहन पसराहा ढाला के पास मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब पांच फीट नीचे धंस गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहनों को केवल एक लेन से निकाला जा रहा है। इससे इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीने से सड़क की स्थिति लगातार खराब है। इसके बावजूद अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है। 200 मीटर दूर सड़क का दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा सड़क की समस्या और गंभीर होती जा रही है। पहले से धंसे हिस्से से महज 200 मीटर की दूरी पर सड़क का एक अन्य किनारा भी धंसने लगा है। इससे सड़क के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़े हादसे का खतरा हो सकता है। जाम में एंबुलेंस और मालवाहक वाहन भी फंस रहे सड़क संकरी होने और एक ही लेन से परिचालन के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग रहा है। एंबुलेंस, लंबी दूरी की बसें और जरूरी सामान लेकर जाने वाले मालवाहक वाहन भी घंटों फंसे रह रहे हैं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, जाम के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है। NHAI से जल्द मरम्मत कराने की मांग स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि यातायात सामान्य हो सके और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिले। खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में पसराहा ढाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (NH-31) पर सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क जर्जर होने और एक ही लेन से वाहनों का परिचालन होने के कारण शनिवार सुबह पसराहा से महेशखूंट तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें हजारों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच फीट नीचे धंसी सड़क, एक लेन से चल रहे वाहन पसराहा ढाला के पास मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब पांच फीट नीचे धंस गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहनों को केवल एक लेन से निकाला जा रहा है। इससे इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीने से सड़क की स्थिति लगातार खराब है। इसके बावजूद अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है। 200 मीटर दूर सड़क का दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा सड़क की समस्या और गंभीर होती जा रही है। पहले से धंसे हिस्से से महज 200 मीटर की दूरी पर सड़क का एक अन्य किनारा भी धंसने लगा है। इससे सड़क के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़े हादसे का खतरा हो सकता है। जाम में एंबुलेंस और मालवाहक वाहन भी फंस रहे सड़क संकरी होने और एक ही लेन से परिचालन के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग रहा है। एंबुलेंस, लंबी दूरी की बसें और जरूरी सामान लेकर जाने वाले मालवाहक वाहन भी घंटों फंसे रह रहे हैं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, जाम के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है। NHAI से जल्द मरम्मत कराने की मांग स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि यातायात सामान्य हो सके और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिले।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *