बड़वानी के कालिका मंदिर में 28वां भंडारा:40 हजार श्रद्धालुओं ने ली प्रसादी, 300 से अधिक सेवकों ने संभाली व्यवस्था

बड़वानी के कालिका मंदिर में 28वां भंडारा:40 हजार श्रद्धालुओं ने ली प्रसादी, 300 से अधिक सेवकों ने संभाली व्यवस्था

बड़वानी के मां कालिका माता मंदिर में शनिवार को 28वां विशाल भंडारा हुआ। मां कालिका मित्रमंडल ने जनसहयोग से आयोजन किया, जिसमें शहर और आसपास के गांवों से 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। 51 कन्याओं को भोजन कराने के बाद शुरू हुआ भंडारा पालाबाजार क्षेत्र में भंडारे के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था। सुबह 9 बजे माता की आरती हुई और इसके बाद 51 कन्याओं को भोजन कराया गया। फिर माता को भोग लगाकर महाआरती की गई। भंडारा देर शाम तक चला। 300 से ज्यादा लोगों ने सेवा दी कालिका मित्रमंडल के सदस्यों के साथ 300 से ज्यादा महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने प्रसादी परोसने में सहयोग किया। आयोजन स्थल और रास्तों पर धार्मिक-सामाजिक संगठनों, नगर पालिका और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पीने के पानी के स्टॉल लगाए। आसपास के गांवों से भी पहुंचे श्रद्धालु मोटी माता चौराहे से मंदिर तक दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। रास्ते के किनारे पूजन सामग्री, नारियल, धार्मिक किताबें, माता के चित्र और बच्चों के खिलौनों की दुकानें लगी थीं। मंदिर समिति के मुताबिक, बंधान, बड़गांव, सजवानी, रेहगून, बालकुआं, चिखल्दा, एकलरा, छोटी कसरावद, करी, तलून, पीपलूद, आमल्यिापानी, नानी बड़वानी, कल्याणपुरा और भीलखेड़ा सहित कई जगहों से लोग पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *