फरीदाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े ट्राला में घुसा ऑटो:ड्राइवर समेत दो की मौत, मथुरा से दिल्ली लौट रहे थे,सेक्टर-58 में हुआ हादसा

फरीदाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े ट्राला में घुसा ऑटो:ड्राइवर समेत दो की मौत, मथुरा से दिल्ली लौट रहे थे,सेक्टर-58 में हुआ हादसा

फरीदाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ा ट्राला दो लोगों की मौत का कारण बन गया। सेक्टर-58 के पास पीछे से आ रहा ऑटो ट्राला में जा घुसा। हादसे में ऑटो चालक हरिंदर और उसमें सवार दर्जीलाल की जान चली गई। दोनों दिल्ली के मायापुरी इलाके के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ऑटो से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काम के सिलसिले में मथुरा गए थे दोनों परिजनों के अनुसार, दर्जीलाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हसनपुरा गांव का रहने वाला था। वह मशीन फिटर का काम करता था और काम के सिलसिले में अलग-अलग जिलों व राज्यों में जाता था। आने-जाने के लिए वह अक्सर हरिंदर का ऑटो किराये पर लेता था। उसे मथुरा में काम मिला था, इसलिए शुक्रवार सुबह दोनों ऑटो से मथुरा गए थे। रात को वापस दिल्ली लौटते समय सेक्टर-58 के पास हादसा हो गया। अंधेरे में खड़ा ट्राला नहीं दिखा, टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त बताया गया कि हाईवे किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण ऑटो चालक को दिखाई नहीं दिया। ऑटो पीछे से ट्राला से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। दर्जीलाल के बच्चे शादीशुदा, हरिंदर अविवाहित था दर्जीलाल मायापुरी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसके बच्चों की शादी हो चुकी है। वहीं, हरिंदर अविवाहित था और अपने चाचा मोहनलाल के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उसका बड़ा भाई कुल्लू में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, चाचा मोहनलाल ने ही दोनों भाइयों का पालन-पोषण किया था। हादसे की खबर से परिवारों में शोक छा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *