कोटपूतली में दूषित खाने का सामान जब्त:पावटा, बहरोड़, आंतैला और बानसूर में 172 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, नमूने लिए

कोटपूतली में दूषित खाने का सामान जब्त:पावटा, बहरोड़, आंतैला और बानसूर में 172 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, नमूने लिए

कोटपूतली जिले में खराब घी, रिफाइंड सोयबीन तेल, चाशनी और मैदा को नष्ट किया गया है। जिले में त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग जांच अभियान चला रहा है। अभियान के तहत खराब खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया जा रहा है और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी, कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और सीएमएचओ डॉ.आशीष सिंह शेखावत के निर्देश पर ये कार्रवाई हो रही है। पावटा में मिठाई की दुकान पर की जांच
टीम ने पावटा में गोविंद किराणा और श्री सांई मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां 10 किलो खराब घी, 29 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, 17 किलो चाशनी और 18 किलो मैदा, 74 किलो खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट की गई। बहरोड़ में लिए सैंपल
बहरोड़ में छवि मेगा मार्ट और बाबा बाजार से धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। बानसूर में श्री महालक्ष्मी एंड संस से सोनपापड़ी और बेसन के नमूने लिए गए। शुक्रवार को आंतैला के शाही जोधपुर मिष्ठान भंडार से 50 किलो खराब मिल्क केक, 10 किलो बालूशाही, 30 किलो रसगुल्ला और 8 किलो चटनी, 98 किलो सामग्री नष्ट की गई। सभी नमूनों को जयपुर की खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी और दुकानदारों को कमियां सुधारने के निर्देश दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *