युवती की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम:युवक पर परेशान करने का आरोप, CSP की समझाइश के बाद हटाया जाम

युवती की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम:युवक पर परेशान करने का आरोप, CSP की समझाइश के बाद हटाया जाम

रीवा के बजरंगगढ़ क्षेत्र के सिरसी गांव में युवती की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर फोन कर परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने युवक के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मृतका की पहचान जानकी बाई (19), पुत्री संतोष धाकड़, के रूप में हुई है। शुक्रवार रात परिवार के लोग खेत में मक्का की फसल निकालने गए थे। इसी दौरान युवती घर पर थी। बाद में वह घर में मृत मिली। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक उसे फोन कर परेशान करता था शादी करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने युवती की मौत के मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समझाइश के बाद हटाया जाम शनिवार को परिजनों ने हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर सीएसपी शैफा हाशमी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाइश दी। इसके बाद परिजनों ने जाम हटा लिया और यातायात बहाल हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *