नेपाल में हत्या, 6 दिन बाद गांव पहुंचा शव:मुखिया का पोता समेत 5 गिरफ्तार; बहन ने तस्करी विवाद में हत्या का लगाया आरोप

नेपाल में हत्या, 6 दिन बाद गांव पहुंचा शव:मुखिया का पोता समेत 5 गिरफ्तार; बहन ने तस्करी विवाद में हत्या का लगाया आरोप

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड के खमिया गांव में इरशाद आलम का शव पहुंचते ही मातम छा गया। नेपाल में हत्या के छह दिन बाद शव परिवार को सौंपा गया। बेटे का शव देखकर मां-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मुखिया का पोता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार इस हत्याकांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें इनरवा पंचायत के मुखिया का पोता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए 10 थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। बहन ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विवाद में हत्या का लगाया आरोप मृतक इरशाद आलम की बहन ने आरोप लगाया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े विवाद में उसके भाई की हत्या की गई। उसका दावा है कि तस्करी करने से इनकार करने पर इरशाद को मार दिया गया। हालांकि, इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ प्रखंड के खमिया गांव में इरशाद आलम का शव पहुंचते ही मातम छा गया। नेपाल में हत्या के छह दिन बाद शव परिवार को सौंपा गया। बेटे का शव देखकर मां-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मुखिया का पोता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार इस हत्याकांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें इनरवा पंचायत के मुखिया का पोता और पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए 10 थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। बहन ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विवाद में हत्या का लगाया आरोप मृतक इरशाद आलम की बहन ने आरोप लगाया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े विवाद में उसके भाई की हत्या की गई। उसका दावा है कि तस्करी करने से इनकार करने पर इरशाद को मार दिया गया। हालांकि, इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *