आगरा में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:3 पिस्टल और 6 मैगजीन बरामद, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आगरा में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:3 पिस्टल और 6 मैगजीन बरामद, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल 32 बोर और 6 खाली मैगजीन बरामद हुई हैं। आरोपी 12वीं पास है और महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियार तस्करी करने लगा था। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई 23 अक्टूबर को की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियारों के साथ दूरा रोड से इस्लामगंज की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तीन पिस्टल मिलीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र विद्या सागर निवासी नगला किशनलाल, टेड़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10 हजार रुपये प्रति पिस्टल के हिसाब से हथियार खरीदकर लाया था और महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियार तस्करी का रास्ता अपनाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद हथियारों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह हथियार कहां से लाया था, किसे सप्लाई करने वाला था और उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपी पहले भी हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल रहा हो। अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर में चेकिंग तेज कर दी गई है और सर्विलांस टीम सक्रिय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *