सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र स्थित मां चंडी मंदिर परिसर के जीवछ पोखर से शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के नारदपुर गांव, वार्ड नंबर-4 निवासी बबलू यादव की 19 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव, वार्ड नंबर-11 निवासी विभीषण यादव से हुई थी। शव की पहचान होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के फरार होने की बात सामने आई है। मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, पूनम और उसके पति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। उनका आरोप है कि इसी विवाद में पति ने पूनम की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पोखर में डाल दिया, ताकि घटना को डूबने से हुई मौत का रूप दिया जा सके। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोपहर में शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। मृतका के चाचा विशेखानंद यादव ने बताया कि वह शनिवार को सोनवर्षा राज थाना पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पूनम का शव सौंपा। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 26 अगस्त को हुई थी पूनम की शादी मृतका के चाचा के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मां चंडी मंदिर परिसर में ही दोनों परिवारों की सहमति से पूनम और विभीषण की शादी हुई थी। पूनम तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत की खबर से मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र स्थित मां चंडी मंदिर परिसर के जीवछ पोखर से शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के नारदपुर गांव, वार्ड नंबर-4 निवासी बबलू यादव की 19 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव, वार्ड नंबर-11 निवासी विभीषण यादव से हुई थी। शव की पहचान होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के फरार होने की बात सामने आई है। मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, पूनम और उसके पति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। उनका आरोप है कि इसी विवाद में पति ने पूनम की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पोखर में डाल दिया, ताकि घटना को डूबने से हुई मौत का रूप दिया जा सके। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोपहर में शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। मृतका के चाचा विशेखानंद यादव ने बताया कि वह शनिवार को सोनवर्षा राज थाना पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पूनम का शव सौंपा। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 26 अगस्त को हुई थी पूनम की शादी मृतका के चाचा के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मां चंडी मंदिर परिसर में ही दोनों परिवारों की सहमति से पूनम और विभीषण की शादी हुई थी। पूनम तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत की खबर से मायके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

