पंजाब नेशनल बैंक ने किया ‘ताल तरंग’ कार्यक्रम:अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने लिए मेरठ आयोजन

पंजाब नेशनल बैंक ने किया ‘ताल तरंग’ कार्यक्रम:अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने लिए मेरठ आयोजन

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय मेरठ में ‘ताल तरंग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिभा को बढ़ावा देना, आपसी सौहार्द और सकारात्मक कार्य-संस्कृति को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने संगीत, नृत्य और दूसरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मंडल प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। ये आपसी तालमेल, टीम भावना और संगठन के प्रति अपनत्व को मजबूत करने में भी अहम हैं। ‘ताल तरंग’ ने बैंक परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाकर उनके आपसी संबंधों को मजबूत किया। पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों के विकास और भलाई के लिए हमेशा कमिटेड रहा है, ऐसे आयोजन इसी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *