झांसी में आज DOG MEET का दूसरा दिन:रोचक होगा मुकाबला, उत्तर और पश्चिम के डॉग दिखाएंगे टैलेंट

झांसी में आज DOG MEET का दूसरा दिन:रोचक होगा मुकाबला, उत्तर और पश्चिम के डॉग दिखाएंगे टैलेंट

झांसी में चल रही 19वीं ऑल इंडिया आरपीएफ डॉग मीट के दूसरे दिन शनिवार को उत्तर भारत के डॉग अपनी सूंघने और अपराधियों को ट्रैक करने की क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सुबह सभी डॉग का मेडिकल चेकअप किया गया। इसके बाद उनके हैंडलर्स ने उन्हें वॉर्मअप कराया, ताकि प्रदर्शन के दौरान वे पूरी तरह तैयार रहें। भारतीय रेल के सुरक्षा बल यानी आरपीएफ में तैनात 73 डॉग पहली बार झांसी पहुंचे हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से स्निफर और ट्रैकर डॉग हिस्सा ले रहे हैं। इनकी सूंघने की क्षमता, संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने और अपराधियों को ट्रैक करने की दक्षता परखी जा रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन हैदराबाद के लैब्राडोर नस्ल के डॉग हीरो और रैमो ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। वहीं, जांबाजी के लिए पहचाने जाने वाले डाबरमैन नस्ल के डॉग सुल्तान और भीम ने भी अपनी ट्रैकिंग क्षमता दिखाई। इन डॉग ने घने जंगल में गंध के आधार पर लक्ष्य तक पहुंचने का प्रदर्शन किया। इनका प्रदर्शन बताता है कि प्रशिक्षित डॉग रेलवे सुरक्षा और अपराधों की जांच में कितने अहम साबित हो सकते हैं। शनिवार को दिल्ली, गोरखपुर, आगरा, मुरादाबाद समेत उत्तर भारत के विभिन्न मंडलों से आए डॉग अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उनके साथ तैनात हैंडलर्स की भूमिका भी अहम होगी, क्योंकि डॉग की ट्रेनिंग, संकेतों को समझने और सही दिशा में काम कराने में हैंडलर का तालमेल निर्णायक होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *