महराजगंज में 11 केंद्रों पर होगी PET:4872 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में होगी

महराजगंज में 11 केंद्रों पर होगी PET:4872 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में होगी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को लेकर महराजगंज पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 4872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ अभ्यर्थियों को जाम से बचाकर समय से पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी सदर की मौजूदगी में बैठक की। इसमें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और यातायात सुचारु रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तीन तारीखों पर होगी परीक्षा जिले में PET का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। इसके लिए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों को केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के आसपास जाम रोकने पर जोर बैठक में अभ्यर्थियों के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात का प्रभावी प्रबंधन करने, अनावश्यक जाम की स्थिति रोकने और अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं होने देने पर जोर दिया गया। साथ ही आम लोगों के आवागमन को भी निर्बाध बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया। समन्वय से संभालेंगे व्यवस्था अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। परीक्षा अवधि में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना और अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *