भोपाल में थिंक गैस की लाइन में आग लगी:छोला इलाके में ब्रिज के पास लीकेज हुई; फायर टीम ने काबू पाया

भोपाल में थिंक गैस की लाइन में आग लगी:छोला इलाके में ब्रिज के पास लीकेज हुई; फायर टीम ने काबू पाया

भोपाल के छोला इलाके से गुजरी थिंक गैस की लाइन में शनिवार दोपहर आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। छोला ब्रिज के पास से भूमिगत थिंक पीएनजी लाइन गुजरी है। शनिवार दोपहर में यहां मेट्रो का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस लाइन लीकेज हुई। इस दौरान आग की लपटें 10 फीट तक उठने लगी। गैस लाइन में आग की 2 तस्वीरें… पुलिस, दमकल अमला मौके पर पहुंचा गैस लाइन लीकेज होने से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। ब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को दूर किया। वहीं, छोला फायर टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर पंकज यादव समेत टीम ने पानी से आग बुझाई। कंपनी से लाइन बंद कराई इधर, थिंक कंपनी से लाइन बंद कराई। तब कहीं जाकर आग पूरी तरह से बुझ सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ महीने पहले शाहपुरा थाने के सामने भी लाइन लीकेज हो गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *