शेखपुरा जिले में कोशी स्नातक क्षेत्र के लिए शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। जिले के सात वोटिंग सेंटर पर 53.20 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा वोटिंग शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय में हुई (64.79%)। अन्य केंद्रों पर बरबीघा में 52.16%, चेवाड़ा में 49.59%, अरियरी में 54.41%, घाटकुसुंभा में 47.78%, शेखपुरा प्रखंड में 49.67% और शेखपुरा नगर में 57.70% वोटिंग दर्ज की गई। मतपेटियों को पूर्णिया स्ट्रांग रूम पहुंचाया इन वोटों से चुनाव लड़ रहे 15 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में सभी मतपेटियों को पूर्णिया स्ट्रांग रूम पहुंचा दिया। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर मंगलवार को होगी। पूर्णिया के कमिश्नर दीपक कुमार चुनाव अधिकारी हैं, जबकि शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद सहायक चुनाव अधिकारी हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला, हालांकि कई केंद्रों पर कतारें होने से समय थोड़ा बढ़ा। शेखपुरा जिले में कोशी स्नातक क्षेत्र के लिए शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। जिले के सात वोटिंग सेंटर पर 53.20 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा वोटिंग शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय में हुई (64.79%)। अन्य केंद्रों पर बरबीघा में 52.16%, चेवाड़ा में 49.59%, अरियरी में 54.41%, घाटकुसुंभा में 47.78%, शेखपुरा प्रखंड में 49.67% और शेखपुरा नगर में 57.70% वोटिंग दर्ज की गई। मतपेटियों को पूर्णिया स्ट्रांग रूम पहुंचाया इन वोटों से चुनाव लड़ रहे 15 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में सभी मतपेटियों को पूर्णिया स्ट्रांग रूम पहुंचा दिया। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर मंगलवार को होगी। पूर्णिया के कमिश्नर दीपक कुमार चुनाव अधिकारी हैं, जबकि शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद सहायक चुनाव अधिकारी हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला, हालांकि कई केंद्रों पर कतारें होने से समय थोड़ा बढ़ा।

