पीलीभीत के होटल में कॉकटेल पार्टी के दौरान बवाल:दो जमीन कारोबारियों के पक्ष भिड़े, पुलिस ने संभाली स्थिति

पीलीभीत के होटल में कॉकटेल पार्टी के दौरान बवाल:दो जमीन कारोबारियों के पक्ष भिड़े, पुलिस ने संभाली स्थिति

पीलीभीत के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में आसाम चौराहे के पास एक निजी होटल में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। एक पार्टी के दौरान दो जमीन कारोबारियों के पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे होटल में कॉकटेल पार्टी चल रही थी। इसी दौरान संजीव शुक्ला और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई। यह मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद जल्द ही गाली-गलौज में बदल गया। होटल में शोर-शराबा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *