बड़वानी आएंगे सीएम, दो जगह कार्यक्रमों में होंगे शामिल:डीआईजी-कलेक्टर ने संभाली सुरक्षा कमान, 25 अक्टूबर को कलाल्दा और अजगरिया पहुंचेंगे

बड़वानी आएंगे सीएम, दो जगह कार्यक्रमों में होंगे शामिल:डीआईजी-कलेक्टर ने संभाली सुरक्षा कमान, 25 अक्टूबर को कलाल्दा और अजगरिया पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को बड़वानी दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री शरद पूर्णिमा पर कलाल्दा स्थित गायत्री धाम और ग्राम अजगरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शनिवार दोपहर कलेक्टर जयति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरे की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान हेलिपैड, वीआईपी रूट, पार्किंग, सुरक्षा घेरा, प्रवेश-निकास द्वार और विश्राम स्थल की व्यवस्थाएं देखी गईं। पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश पुलिस बल को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और सतर्कता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात सुचारु रखने और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा। अजगरिया में सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम ग्राम अजगरिया में सामाजिक विषयों पर आधारित संध्याकालीन कार्यक्रम होगा। यहां विश्वास शिविर और स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *