मुजफ्फरपुर में खाना बनाते समय ट्रक में लगी आग:चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

मुजफ्फरपुर में खाना बनाते समय ट्रक में लगी आग:चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। शुक्रवार रात विजय छपरा के पास खाना बनाते समय खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी का आगे का हिस्सा जल गया, लेकिन उसमें रखा सीमेंट सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की। दमकल की एक बड़ी गाड़ी, कटरा एमटी, फोम टेंडर और अन्य वाहन की एक यूनिट मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनू कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक निर्मय कुमार ठाकुर और चालक राजकिशोर सहनी सहित पुलिस और दमकल कर्मियों ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यातायात रहा थोड़ी देर प्रभावित इस घटना के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस बल और दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के तुरंत बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। शुक्रवार रात विजय छपरा के पास खाना बनाते समय खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी का आगे का हिस्सा जल गया, लेकिन उसमें रखा सीमेंट सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की। दमकल की एक बड़ी गाड़ी, कटरा एमटी, फोम टेंडर और अन्य वाहन की एक यूनिट मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनू कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक निर्मय कुमार ठाकुर और चालक राजकिशोर सहनी सहित पुलिस और दमकल कर्मियों ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यातायात रहा थोड़ी देर प्रभावित इस घटना के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस बल और दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के तुरंत बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *