विभूतिपुर की दो बहनों का राज्यस्तरीय बास्केटबॉल के लिए चयन:जागृति ने 13वीं यूथ बिहार प्रतियोगिता में उप-विजेता का खिताब जीता, कोच से ले रहीं ट्रेनिंग

विभूतिपुर की दो बहनों का राज्यस्तरीय बास्केटबॉल के लिए चयन:जागृति ने 13वीं यूथ बिहार प्रतियोगिता में उप-विजेता का खिताब जीता, कोच से ले रहीं ट्रेनिंग

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर की जागृति सिंह और उनकी बहन शताक्षी सिंह को राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। वे मृत्युंजय प्रसाद सिंह और प्रमिला देवी की पोतियां हैं। हाल ही में जागृति ने भागलपुर में हुई 13वीं यूथ बिहार स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना की टीम से खेलते हुए उप-विजेता का खिताब जीता था। इसके बाद, दोनों बहनों ने ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की पटना प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनके पिता जितेंद्र कुमार टभका हाई स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता स्मिता कुमारी पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। दोनों बहनें पटना के केजर्स ड्रीम बास्केटबॉल एकेडमी में कोच धीरज रंजन और विष्णु कुमार से ट्रेनिंग ले रही हैं। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर की जागृति सिंह और उनकी बहन शताक्षी सिंह को राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। वे मृत्युंजय प्रसाद सिंह और प्रमिला देवी की पोतियां हैं। हाल ही में जागृति ने भागलपुर में हुई 13वीं यूथ बिहार स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना की टीम से खेलते हुए उप-विजेता का खिताब जीता था। इसके बाद, दोनों बहनों ने ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की पटना प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उनके पिता जितेंद्र कुमार टभका हाई स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता स्मिता कुमारी पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। दोनों बहनें पटना के केजर्स ड्रीम बास्केटबॉल एकेडमी में कोच धीरज रंजन और विष्णु कुमार से ट्रेनिंग ले रही हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *