कोटा के 15 से ज्यादा इलाकों में 4 घंटे बिजली-गुल:लाइनों के मेंटेनेंस के चलते लिया शटडाउन, जानें कब से कब तक पावर कट रहेगा

कोटा के 15 से ज्यादा इलाकों में 4 घंटे बिजली-गुल:लाइनों के मेंटेनेंस के चलते लिया शटडाउन, जानें कब से कब तक पावर कट रहेगा

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक: रिलायंस पेट्रोल पंप, ओम टोयोटा, ओम मेटल्स, ओम एन्क्लेव, रोड नं. 5, लखावा क्रेशर रोड, भारत पेट्रोल पंप, अनंतपुरा, हनुमान मंदिर के आसपास का क्षेत्र, राजपूत कॉलोनी अनंतपुरा, क्रेशर इंडस्ट्रीज इलाकों की 1 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: केशवपुरा सेक्टर 4 और 6, बालाकुंड केशवपुरा, दादाबाड़ी सेक्टर 1 व 2 इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: अनंतपुरा, मद्रासी मोहल्ला, चमड़ा गोदाम, क्रिकेट अकादमी, क्रेशर रोड, तलाव गांव, उतजी मंदिर के आसपास, सोफिया स्कूल के आसपास, केसर विहार, तेजाजी चबूतरा, बरड़ा बस्ती, गणेश मंदिर के आसपास का क्षेत्र इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *