दिल्ली कॉन्सर्ट पर दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब:लाइव आकर बोले-हवा में तीर मत चलाओ,सारी परमिशन मिल गई हैं, 30 को दिल्ली में मिलूंगा

दिल्ली कॉन्सर्ट पर दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब:लाइव आकर बोले-हवा में तीर मत चलाओ,सारी परमिशन मिल गई हैं, 30 को दिल्ली में मिलूंगा

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 तारीख को होने वाले दिलजीत दोसांझ के रुपये औरा इंडिया टूर को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब हंगामा चल रहा था। पहले लगातार ये दावे किए जा रहे थे कि कॉन्सर्ट नहीं होगा और परमिशन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। लेकिन अब कॉन्सर्ट की सारी परमिशन मिल चुकी हैं और खुद दिलजीत ने सामने आकर इन सब अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। क्या बन गई आपकी रील्स और न्यूज़ रूम की डिबेट्स इंस्टाग्राम पर अपने चिर-परिचित मस्तमौला अंदाज में लाइव आकर दिलजीत ने उन लोगों की जमकर क्लास लगाई जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे। हाथ में गर्म पानी का कप लिए दिलजीत ने सुबह-सुबह फैंस से जुड़ते हुए कहा आज बहुत अच्छा दिन है कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं। मुझे बस यह पूछना था कि क्या बन गई आपकी रील्स हो गए आपके ट्वीट्स और न्यूज़ रूम की डिबेट्स बिना सोचे-समझे हवा में तीर मत चलाओ फेक न्यूज़ फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए दिलजीत ने कहा कि हवा में तीर (कच्चे धुएं) मारने से बेहतर है कि पहले असली बात का पता लगा लिया जाए। उन्होंने कहा ऐसे ही डिबेट पर डिबेट किए जा रहे हो ट्वीट किए जा रहे हो। न्यूज़ वाले भी बिना असलियत जाने बस मौके पर चौका मारने के लिए बैठे हैं। पहले खबर पता किया करो,फिर बताया करो। फैंस को मैसेज- मैं आ गया हूँ,30 को दिल्ली में मिलेंगे कैंसिलेशन की सारी अफवाहों को खारिज करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका शो तय समय पर ही होगा। मुस्कुराते हुए उन्होंने अपने फैंस को कन्फर्म किया मैं आ गया हूँ और 30 को दिल्ली में मिलते हैं। लाइव खत्म करते हुए उन्होंने अपने फैंस को आई लव यू कहा। यानी अब यह पक्का है कि 30 तारीख को दिल्ली में RuPay Aura India Tour का पूरा जलवा देखने को मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *