अमेरिकी राजनयिकों पर खतरे की चेतावनी, ईरान बोला हमला हुआ तो समुद्र के नीचे का

अमेरिकी राजनयिकों पर खतरे की चेतावनी, ईरान बोला हमला हुआ तो समुद्र के नीचे का

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की योजना सामने आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, दो वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में संचार केबल को निशाना बनाने की योजना तैयार की है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य के नीचे मौजूद सात प्रमुख इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की संभावना जताई है। अगर केबल को नुकसान पहुंचता है, तो इंटरनेट की स्पीड़, ऑनलाइन कारोबार, वित्तीय लेनदेन और क्लाउड सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, ‘समझौता करो या एक और हमले के लिए तैयार रहो’

तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक चुनावी जनसभा के दौरान ईरान को सीधा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि अगर तेहरान कूटनीतिक रास्ते से समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो वाशिंगटन उस पर एक और सीमित सैन्य स्ट्राइक कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम ‘एपिक फ्यूरी’ जैसा एक और छोटा सैन्य अभियान चला सकते हैं या फिर वे समझौते पर दस्तखत करेंगे।” उन्होंने ईरानी नेतृत्व की समझदारी पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि अगर बातचीत नाकाम रही, तो अमेरिका ताकत का इस्तेमाल करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *