PET परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने की खास तैयारी:अकबरपुर डिपो से 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को चलेंगी 92 बसें, भीड़ बढ़ने पर बढ़ेंगे फेरे

PET परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने की खास तैयारी:अकबरपुर डिपो से 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को चलेंगी 92 बसें, भीड़ बढ़ने पर बढ़ेंगे फेरे

अम्बेडकरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। अकबरपुर डिपो से 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को 92 बसों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। तीन दिन होने वाली परीक्षा में जिले से करीब 84,349 अभ्यर्थियों के दूसरे जनपदों में परीक्षा देने जाने की संभावना है। वहीं, दूसरे जिलों से लगभग 9,816 अभ्यर्थियों के अम्बेडकरनगर पहुंचने का अनुमान है। जिले में परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की है। सभी बसें रहेंगी ऑनरोड अभ्यर्थियों को समय से बसें मिल सकें, इसके लिए अकबरपुर डिपो की सभी बसों को ऑनरोड रखने की व्यवस्था की गई है। चालक और परिचालकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। डिपो से रायबरेली, हरदोई, बहराइच, लखनऊ, अयोध्या और शाहजहांपुर समेत विभिन्न मार्गों पर बसें संचालित होंगी। जरूरत के अनुसार दूसरे मार्गों पर भी बसें भेजी जाएंगी। परीक्षा छूटते ही बढ़ेंगे फेरे परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। परिवहन निगम का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को बसों के इंतजार में अधिक समय न बिताना पड़े और वे समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। अकबरपुर डिपो की स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे लगाकर अभ्यर्थियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *