लड़की से अभद्र व्यवहार करने वाला जिप सदस्य गिरफ्तार:लौकही में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

लड़की से अभद्र व्यवहार करने वाला जिप सदस्य गिरफ्तार:लौकही में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

लौकही प्रखंड की अंधरामठ थाना पुलिस ने क्षेत्र संख्या 42 के जिला परिषद सदस्य मलखान सिंह उर्फ सुमन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर किशोरी से अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को उन्हें कोर्ट में पेश किया। अंधरामठ थाना में यह कार्रवाई कांड संख्या 131/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 से जुड़े मामले में की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 126, 109, 324, 329, 352, 351 और 74 के तहत FIR दर्ज हुई थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी। लौकही प्रखंड की अंधरामठ थाना पुलिस ने क्षेत्र संख्या 42 के जिला परिषद सदस्य मलखान सिंह उर्फ सुमन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर किशोरी से अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को उन्हें कोर्ट में पेश किया। अंधरामठ थाना में यह कार्रवाई कांड संख्या 131/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 से जुड़े मामले में की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 126, 109, 324, 329, 352, 351 और 74 के तहत FIR दर्ज हुई थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *