विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेश में हल्की चोट लग गई। इस कारण वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20I मैच से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी20I के लिए उनके कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है।
कुमार कुशाग्र फिलहाल क्राइस्टचर्च में भारत-ए टीम के साथ हैं। वह दूसरे टी20I मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वहीं, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की फिटनेस और रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है।
खबर अपडेट हो रही है..


News
|