सरपंच बनने के लिए 1221 प्रत्याशी मैदान में:347 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, कल वोटिंग के बाद आएंगे नतीजे

सरपंच बनने के लिए 1221 प्रत्याशी मैदान में:347 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, कल वोटिंग के बाद आएंगे नतीजे

पंचायत चुनाव के पहले चरण में पांच पंचायत समितियों से सरपंच बनने के लिए इस बार 1221 प्रत्याशी मैदान में है। सबसे ज्यादा मारवाड़ जंक्शन से 382 और सबसे कम बगड़ी नगर से 111 प्रत्याशी मैदान में है। वही 347 प्रत्याशियों ने नामांकन करने के बाद विड्रॉल किया। उसके बाद 1221 प्रत्याशी मैदान में बचे। कल यानि 24 अक्टूबर को मतदान होगा और उसक बाद मत गणना होनी। जिसमें तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार सरपंच का ताज किन प्रत्याशियों के सिर सजता है। बता दें कि पहले पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत पाली जिले के बगड़ी नगर, मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर और रानी पंचायत समिति के 157 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1513 ग्राम पंचायतों में पंच के लिए कल(शनिवार) मतदान होगा। इसको लेकर 642 बूथ बनाए गए है। 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता वोटिंग कर पंच और सरपंच चुनने के लिए वोट करेंगे। वोटिंग के बाद शाम को ही रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *