बीकानेर में होगा चर्म रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन:डॉ. अशोक चौधरी रखेंगे डायोड लेजर शोधपत्र; अनचाहे बालों के इलाज से जुड़ी तकनीक

बीकानेर में होगा चर्म रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन:डॉ. अशोक चौधरी रखेंगे डायोड लेजर शोधपत्र; अनचाहे बालों के इलाज से जुड़ी तकनीक

बीकानेर में होने वाले चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के सम्मेलन में डॉ. अशोक चौधरी आधुनिक डायोड लेजर तकनीक पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह तकनीक अनचाहे बालों के इलाज में काम में ली जाती है। सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को होगा। इसमें डॉ. चौधरी व्याख्यान के माध्यम से इस तकनीक के उपयोग और उपचार से जुड़े पहलुओं की जानकारी साझा करेंगे। डॉ. चौधरी इससे पहले विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा सम्मेलनों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। स्टेट स्किन कॉन्फ्रेंस में उनकी प्रस्तुति आधुनिक लेज़र तकनीक और अनचाहे बालों के उपचार में इसके उपयोग पर केंद्रित रहेगी। कॉन्फ्रेंस में देशभर से त्वचा रोग विशेषज्ञ और मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान त्वचा रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों, शोध और चिकित्सा पद्धतियों पर विचार-विमर्श होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *