मक्का-अरहर के बीच गांजे की खेती, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार:सिंगरौली में खेत से 16 पौधे जब्त, 4 से 9 फीट तक ऊंचे पौधे उगाए जा रहे थे

मक्का-अरहर के बीच गांजे की खेती, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार:सिंगरौली में खेत से 16 पौधे जब्त, 4 से 9 फीट तक ऊंचे पौधे उगाए जा रहे थे

सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र के संडा गांव में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। खेत में मक्का और अरहर की फसल के बीच छिपाकर गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 16 हरे पौधे जब्त कर पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 22 अक्टूबर को मुखबिर से गांजे की खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद जियावन पुलिस की टीम ने संडा गांव में दबिश दी। खेत की तलाशी के दौरान मक्का और अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को जब्त कर मौके पर मौजूद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जब्त पौधों की ऊंचाई 4 से 9 फीट तक थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 70 वर्षीय लोलर बसोर, उनके 40 वर्षीय बेटे दिलीप बसोर और 35 वर्षीय अनिल बसोर के रूप में हुई है। तीनों संडा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *