अररिया में बॉर्डर सिक्योरिटी पर SSB की हाईलेवल मीटिंग:खुफिया सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान और बेहतर कोआर्डिनेशन पर फोकस

अररिया में बॉर्डर सिक्योरिटी पर SSB की हाईलेवल मीटिंग:खुफिया सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान और बेहतर कोआर्डिनेशन पर फोकस

अररिया में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से 52वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी सेक्टर मुख्यालय, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने की। इस दौरान अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना तंत्र को मजबूत करना रहा। खुफिया सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान पर जोर बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को संबंधित एजेंसियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित स्तर पर त्वरित समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की पहल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में देरी नहीं करने तथा सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला प्रशासन, अररिया की ओर से संबंधित सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बैठक को सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, खुफिया सूचनाओं के त्वरित संकलन एवं साझा करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच कार्यात्मक तालमेल मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अररिया में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से 52वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी सेक्टर मुख्यालय, पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने की। इस दौरान अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना तंत्र को मजबूत करना रहा। खुफिया सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान पर जोर बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को संबंधित एजेंसियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित स्तर पर त्वरित समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की पहल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में देरी नहीं करने तथा सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला प्रशासन, अररिया की ओर से संबंधित सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बैठक को सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, खुफिया सूचनाओं के त्वरित संकलन एवं साझा करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच कार्यात्मक तालमेल मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *