करनाल नगर निगम का सहायक ₹20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:दुकान की सेल डीड ट्रांसफर के बदले मांगे, विजिलेंस ने जिला सचिवालय में पकड़ा

करनाल नगर निगम का सहायक ₹20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:दुकान की सेल डीड ट्रांसफर के बदले मांगे, विजिलेंस ने जिला सचिवालय में पकड़ा

करनाल मिनी सचिवालय में शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने नगर निगम के एक सहायक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, जो नगर निगम में सहायक के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने एक दुकान की सेल डीड (मालिकाना दस्तावेज) ट्रांसफर करवाने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रकम लेते समय पकड़ लिया। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने बिछाया जाल जानकारी के अनुसार, दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करवाने के लिए शिकायतकर्ता नगर निगम के सहायक राम सिंह के संपर्क में था। इसी काम के बदले आरोपी ने 20 हजार रुपए देने की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी। इसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और शिकायतकर्ता के साथ मिलकर कार्रवाई की तैयारी की। जिला सचिवालय परिसर में बुलाया था आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर जिला सचिवालय परिसर में बुलाया था। विजिलेंस टीम पहले से ही मौके पर निगरानी कर रही थी। जैसे ही राम सिंह रकम लेने के लिए पहुंचा और शिकायतकर्ता से पैसे लिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। इस तरह आरोपी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अन्य मामलों की भी होगी जांच विजिलेंस इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि नगर निगम के सहायक राम सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि उसने किसी अन्य व्यक्ति से भी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *