ड़गो गांव में दशहरा मेला:राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद हुआ रावण दहन, उमड़ी भीड़

ड़गो गांव में दशहरा मेला:राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद हुआ रावण दहन, उमड़ी भीड़

गोरखपुर में गोला तहसील क्षेत्र के बड़गो गांव में शुक्रवार को दशहरा मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में राम-रावण युद्ध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में मिठाई, चाट, खिलौने और बिसातखाने की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने खिलौने और गुब्बारे खरीदे, वहीं परिवारों ने मेले का आनंद लिया। आयोजन में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। मेले को सफल बनाने में विनोद पासवान, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कन्नौजिया, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रहलाद सिंह, पप्पू सिंह, अविनाश पासवान, दीपक सिंह, रिंकू सिंह, बलराम पांडेय सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *