गोदारा मिजोरम के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर नियुक्त:’वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी रखेंगे

गोदारा मिजोरम के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर नियुक्त:’वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी रखेंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हनुमानगढ़ निवासी पवन गोदारा को मिजोरम राज्य का ऑब्जर्वर बनाया है। उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। इस अभियान के तहत पवन गोदारा मिजोरम में कार्यक्रमों की प्रगति पर नजर रखेंगे। वे निर्धारित गतिविधियों को समय पर पूरा करवाने में सहयोग करेंगे। उन्हें एआईसीसी महासचिव, सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और अग्रणी संगठनों के साथ तालमेल बनाने को कहा गया है। गोदारा राजस्थान सरकार में राज्य ओबीसी वित्त और विकास आयोग तथा राज्य युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इन दोनों पदों पर उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। वे राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर हनुमानगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई है। राजस्थान के कई अन्य नेताओं को भी इस अभियान के लिए अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारी मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *