मंडला में लापता युवक का शव कुएं में मिला:तीन दिन से गायब था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मंडला में लापता युवक का शव कुएं में मिला:तीन दिन से गायब था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिनैका से कटरा रोड के पास एक कुएं में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बिनैका निवासी 22 साल के गौरव चंद्रोल के तौर पर हुई है। गौरव 20 अक्टूबर से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गौरव के लापता होने पर परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दशहरा मेला घूमने निकला था
मृतक के बड़े भाई दुर्गेश चंद्रोल ने बताया कि गौरव दशहरा घूमने निकला था। जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। दुर्गेश के मुताबिक, गौरव घर में 5 हजार रुपए मांग रहा था और उसका कुछ युवकों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दुर्गेश ने गौरव की मौत के पीछे इन युवकों का हाथ होने का शक जताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *