हरदा कृषि उपज मंडी में 24 से 26 अक्टूबर तक कृषि उपज की नीलामी नहीं होगी। चौथे शनिवार, रविवार और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवकाश के कारण मंडी में तीन दिन काम बंद रहेगा। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 25 अक्टूबर को रविवार और 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश है। इस कारण इन तीनों दिनों में कृषि उपज की नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 24 से 26 अक्टूबर तक अपनी फसल बेचने के लिए हरदा कृषि उपज मंडी में न लाएं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

