Operation Almas: बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने अपने चल रहे ‘ऑपरेशन अलमास’ के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) के एक कैप्टन और पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) के कई जवानों को मार गिराया है। संगठन का आरोप है कि इस दौरान कई जगहों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है।
संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, BLF ने कहा कि यह ऑपरेशन कई मोर्चों पर ‘पूरी तीव्रता और सफलता’ के साथ जारी है। BLF ने दावा किया कि अलग-अलग इलाकों में हुई झड़पों के बाद पाकिस्तानी बलों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
खबर अपडेट की जा रही है…

