रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रोमानिया के पास काला सागर में जलकर डूबा मालवाहक जहाज, एक की मौत, 3 लापता लोगों की तालश तेज

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रोमानिया के पास काला सागर में जलकर डूबा मालवाहक जहाज, एक की मौत, 3 लापता लोगों की तालश तेज

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अक्सर काला सागर में भी देखने को मिलता है। आए दिन रूस या यूक्रेन की ओर से जहाजों को निशाना बनाया है। आज यानी कि शुक्रवार को काला सागर में एक और बड़ी दुर्घटना हुई है।

रोमानिया के कॉन्स्टैंजा बंदरगाह से महज 15 मील दूर एक मालवाहक जहाज में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जहाज पूरी तरह से तबाह होकर पलट गया और डूबने लगा।

जहाज पर 13 लोग थे सवार

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग अभी भी लापता हैं। रोमानियाई अधिकारियों के मुताबिक, जहाज पर कुल 13 लोग सवार थे। इनमें 10 यूक्रेनी और तीन अजरबैजानी नागरिक शामिल थे।

समुद्री समन्वय केंद्र ने सीमा पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जहाज में आग लगी है और स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। स्थानीय समय के मुताबिक करीब सुबह 10 बजे यह घटना हुई।

बगल से गुजर रहे जहाज ने लोगों को बचाया

इस घटना के बाद आसपास से गुजर रहे एक अन्य व्यापारिक जहाज ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। उस जहाज ने 10 लोगों को बचा लिया। इनमें से नौ जिंदा हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। बाकी तीन यात्रियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

रोमानियाई नौसेना और बचाव दल पूरे इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं। जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है। रोमानियाई नौसेना प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि हादसा कॉन्स्टैंजा बंदरगाह के पूर्व में 13 समुद्री मील दूर हुआ। वहीं, गृह मंत्रालय ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है।

घायल लोगों का इलाज जारी

जिन लोगों को बचाया गया है उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग कैसे लगी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच शुरू कर दी गई है।

इस तरह की घटना पर नजर रखने वाले लोग हमले की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन आधिकरिक तौर पर अब तक ऐसा बयान सामने नहीं आया है। जहाज पर सवार ज्यादातर यूक्रेनी नागरिक थे इसलिए यूक्रेन सरकार से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं, लापता लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि मौसम अनुकूल रहने पर खोज और तेज की जाएगी। इस बीच, रोमानिया सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *