महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पवन पराशर नाम के शख्स ने कार से स्कूटर सवार देवेश को टक्कर मार दी। देवेश जिम से लौट रहा था। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर हमला किया। हमले में देवेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 22 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद पवन खुद सरेंडर करने सिडको पुलिस स्टेशन पहुंचा। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कार और लोहे की रॉड जब्त कर ली पुलिस ने हमले में इस्तेमाल कार और लोहे की रॉड जब्त कर ली है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देवेश और पवन के बीच पुराना विवाद था। देवेश मेस चलाने के साथ प्लॉटिंग का काम भी करता था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबार से जुड़ा विवाद हो सकता है।
महाराष्ट्र में कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी, VIDEO:हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से पीटा, मौत; आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर किया सरेंडर

